Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस ने करीब 5 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ किए नष्ट, 553 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ डिस्पोज ऑफ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई के साथ-साथ जब्त किए गए नशीले पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण भी लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 सितंबर को फरीदाबाद पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 425 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। जिनकी मार्केट वैल्यू 5 करोड़ के करीब है।यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता, सदस्य पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक तथा सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया की देखरेख में गवाहों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। जब्त मादक पदार्थों को गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में नियमानुसार डिस्पोज ऑफ किया गया।

ड्रग डिस्पोजल कार्रवाई में फरीदाबाद पुलिस द्वारा दर्ज 419 मामलों में जब्त मादक पदार्थों के साथ GRP के 6 मामलों में जब्त गांजा व डोडा पोस्त भी शामिल रहा। इस प्रकार कुल 425 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। आंकड़ों के अनुसार, 425 मामलों में कुल 475.311 किलोग्राम गांजा तथा 68.442 किलोग्राम डोडा पोस्त नष्ट किया गया। इसके अलावा 5.418 किलोग्राम चरस, 772.45 ग्राम हेरोइन तथा 3 किलोग्राम 235 ग्राम 65 मिलीग्राम अफीम का भी नियमानुसार निस्तारण किया गया।कार्रवाई के दौरान 288 इंजेक्शन व 8 बोतल, 1,072 ट्रामाडोल कैप्सूल, 2,425 नशीली टैबलेट व 39 कैप्सूल भी नष्ट किए गए। इसके अतिरिक्त एक मामले में बरामद 7 कैप्सूल हेरोइन, 11 कैप्सूल MDMA, 13 कैप्सूल तथा 3.66 ग्राम कोकीन एवं कैफीन और 31.83 ग्राम मेथामफेटामाइन का भी नियमानुसार निस्तारण किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षित रखने की प्रक्रिया के उपरांत नियमानुसार ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में नष्ट किया जाता है। इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं कानूनी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध नशा तस्करी का काम करता है या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों रखता है तो इसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर डायल 112, हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद :कुलपति डॉ. राज नेहरू ने सौंपे नियुक्ति पत्र, चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई

Ajit Sinha

तीन हथियारबंद बदमाशों ने पॉश इलाके में सेल्समैन को चाकू मारकर 50 लाख से अधिक के आभूषण लूटे, फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने आज देशी शराब से भरे हुए एक टाटा -407 को पकड़ा, 5 पर केस , एक चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x