Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज कोरोना संक्रमित 138  पुलिस कर्मियों और एक डॉक्टर को व्हाट्सएप्स ग्रुप से जोड़ा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण  से संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह के दिशा -निर्देश पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया हैं, जिसमें सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों को जोड़ा गया और इसके साथ ही ग्रुप में एक डॉक्टर भी मौजूद है। संक्रमित पुलिसकर्मी ग्रुप पर अपनी प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में डॉक्टर से सांझा करेंगे जिसपर डॉक्टर अपना परामर्श देगा।

आपको बताते चलें कि फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह की पहल पर अलग से दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। ताकि पुलिसकर्मी बच्चों से अलग रह कर आइसोलेट हो सके और संक्रमण ज्यादा ना फैले। फरीदाबाद पुलिस के अभी तक 138 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से चार ठीक होकर वापस जनसेवा के लिए जुट गए हैं। दो पुलिसकर्मी अभी अस्पताल में भर्ती है 132 होम आइसोलेशन में हैं। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक फरीदाबाद पुलिस के 497 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें से एक कि पिछले साल मृत्यु भी हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर ने वायरस से पॉजिटिव पुलिस कर्मियों को जल्द ही स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटने की कामना की है।जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए दो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनका आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा पॉजि टिव पुलिसकर्मियों का व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें एक डॉक्टर भी है जो कि प्रत्येक दिन संक्रमित अपना हेल्थ स्टेटस अपडेट करते हैं और आवश्यकतानुसार डॉक्टर से सहायता लेते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाले द्रोणाचार्य जिम फरीदाबाद के ललित यादव के साथ इंटरनेशनल कोच सुमित बेदी ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी में आज प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापत सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x