Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं, जल्द समाधान होगा 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह ने आज पुलिस लाइन सेक्टर- 30 में वेलफेयर मीटिंग आयोजित कर थानों, क्राइम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की वेलफेयर मीटिंग लेकर उनकी समस्याएं सुनी। और जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। 

इस दौरान पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह के अलावा डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लबगढ़ सुमेर सिंह, डीसीपी ट्रेफिक सुरेश कुमार के अलावा एसीपी मुख्यालय आदर्श दीप सिंह एवं सभी एसीपी और पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान खेड़ी पुल पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनके यहां पर जो क्वार्टर में मीटर लगे हैं वह कमर्शियल है और उनका बिल ज्यादा आता है जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तुरंत बिजली विभाग के एमडी से फोन पर बातचीत कर जल्द इसका समाधान निकालने के लिए कहा। कुछ चौकी एवं थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने कहा कि उनके यहां पर पीने के लिए आरओ वाटर कूलर नहीं है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

कुछ थानों एवं चौकियों से आए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके यहां पर बाहर से काफी लोग आते हैं जिसके चलते टॉयलेट/वॉशरूम की कमी है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से तुरंत बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस थाना एवं चौकियों में पुलिस कर्मियों की जो भी जरूरी जरूरत है वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना एवं चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं इस दौरान उनकी मूलभूत सेवाओं का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है

Related posts

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने 107 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनपीटीआई में जल्द खुलेगा ऊर्जा परिवर्तन के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस)

Ajit Sinha

केनरा बैंक के एटीएम मशीन काट कर अज्ञात लूटेरे उसमें रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर ले ग , केस  दर्ज 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x