Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने सराय थाना के एसएचओ सहित 3 इंस्पेक्टरों, दो चौकी इंचार्जो व एक एसआई का किया तबादला,लिस्ट पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज तीन इंस्पेक्टरों व तीन सब इंस्पेक्टरों का तबादला तुरंत प्रभाव से कर दिया  हैं जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर के सिफारिश पर लगे सराय खाव्जा थाना के एसएचओ सोहन पाल का नाम तबादले लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इससे पहले सेक्टर -31, तिगांव, सिटी बल्लभगढ़, सूरजकुंड,सदर बल्लभगढ़ थानों के एसएचओ को भी बदला जा चुका हैं और अब तो चौकी इंचार्जों को भी बदलने की शुरुआत हो चुकी हैं।

पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज सराय खाव्जा थाना के एसएचओ सोहनपाल को बदल कर,एसएचओ थाना ट्रैफिक में लगाया हैं और ट्रैफिक एसएचओ हेमंत कुमार को वहां से  हटा ईओडब्लू एनआईटी मे  लगाया गया हैं। इसके बाद ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच इंचार्ज महेश कुमार को सराय खाव्जा थाना का एसएचओ लगाया गया हैं। इसके अलावा सेक्टर -28  चौकी इंचार्ज बसंत कुमार को बदल कर,पल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज लगाया हैं जबकि पल्ला चौकी इंचार्ज उमेश कुमार को उनके स्थान पर सेक्टर -28 पुलिस चौकी इंचार्ज लगाया गया हैं। इसके बाद एंटी काऊ लिफ्टिंग स्कॉयर्ड इंचार्ज नवीन कुमार को वहां से हटा कर, ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच का इंचार्ज लगाया गया हैं । आपको बतादें कि जब से अभिताभ सिंह  ढिल्लो ने  फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर बने हैं इसके बाद से ही राजनितिक पहुंच वाले तक़रीबन एसएचओ को धीरे -धीरे बदल कर ,उनको अपने सही स्थान पर भेज दिया ताकि वह लोग सोच समझ कर अपने  कार्य को सही दिशा दे सकें और युवा  इंस्पेक्टरों को उनके स्थान पर लगाया गया हैं जोकि नए सोच के साथ अपने -अपने थाना क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर सकें।
       

Related posts

फरीदाबाद डीसी यशपाल यादव ने आज कुल 32 कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं, जिनमें 6 नए कंटेनमेंट जोन शामिल हैं, जानिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरन सिंह, सूचना सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 10000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कृष्णपाल गुर्जर ऐसा कोई एक कार्य बताएं,जिसका शिलान्यास और उद्घाटन उन्होंने किया हो : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x