Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उज्जवला योजना के तहत गांव तिगांव में लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर व चूल्हों को भेंट की वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव तिगांव में स्थित इण्डियन गैंस एजेंसी पर आज भाजपा नेता राजेश नागर ने बीपीएल परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा, सिलेण्डर वितरित किए । इस मौके पर गैस एजेन्सी के संचालक राजबीर दायमा, नेम सिंह भाटी, सूरजभान, अमित भाटी, जयप्रकाश चंदीला, विपिन दायमा, योगेश मौजूद थे।

इस मौके पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए राजेश नागर नेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर योजना जनता के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत उन घरों तक गैस चूल्हा व सिलेण्डर पहुंचा है जहां पर आज तक केवल और केवल चूल्हों पर खाना बनता था और हमारी मां, बेटी, बहने उस चूल्हे से उठने वाले धुंए की चपेट में आकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश में लोगों को लाभान्वित किया है उसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को हाईटैक बना दिया है। गांव हो या शहर हर जगह एक जैसी सुविधाएं जनता को समय पर मिल रही है।

राजेश नागर ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभ से आज बीपीएल परिवार काफी लाभान्वित हो रहे है और अपने एवं अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर रहे है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के जैसी सैकडो योजनाओं को भाजपा सरकार ने लागू किया है जिसका लाभ सीधे-सीधे जनता को मिल रहा है और जनता उसका लाभ भी उठा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह किया है और इसको प्रदेश की जनता भी बखूबी जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों ने केवल अपना एवं अपने चाटुकारों को लाभ पहुंचाने का काम किया है परंतु भाजपा ने जनता को लाभ पहुंचाकर अपना वादा पूरा किया है।इस मौके पर लाभार्थी अमारो कौर, ममता, आशा, सुखवती, श्यामवती, अमरवती, सुंदरी को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलेण्डर वितरित किये गये।

Related posts

फरीदाबाद:एसएसबी अस्पताल ने लगाया हृदय जांच शिविर, 350 मरीजों की हुई जांच

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी यातायात एडवाइजरी,26 जनवरी 2021 के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर

Ajit Sinha

एडवोकेट राजेश खटाना को शक्ति दे गए दीपेन्द्र सिंह हुड्डा बोले, एकजुट कांग्रेस हरियाणा में परिवर्तन के लिए तैयार है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x