Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित,अंकुर व श्रेयसी ने बढ़ाया मानव रचना का मान,अर्जुन अवॉर्ड किया अपने नाम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के दो छात्रों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। एमबीए के छात्र अंकुर मित्तल और श्रेयसी सिंह को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निशानेबाज अंकुर मित्तल ने हाल ही में आईएसएसएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
इससे पहले अंकुर ने गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था। श्रेयसी सिंह को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया। आपको बता दें, श्रेयसी ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया था। अंकुर और श्रेयसी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डबल ट्रैप इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करती आ रहे हैं। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ.अमित भल्ला ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, हमें बहुत खुशी है छात्रों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हम उम्मीद करते हैं आने वाले खेलों में भी दोनों छात्र जीत का परचम लहराएंगे और देश की झोली मेडल्स से भर देंगे। मानव रचना परिवार की ओर से अंकुर और श्रेयसी को ढेर सारी बधाई।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी श्रीमती ममता सिंह को करनाल रेंज का आईजी नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध बिल्डिंगों पर कब करोगे डीटीपी एन्फोर्स्मेंट साहब तोड़फोड़ की कार्रवाई, जब लोग लूट जाएंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 ने आज दो बिल्डर चचेरे भाइयों को नॉएडा से गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x