Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद पंचायत चुनाव: जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 278 फार्म पाए सही-बिक्रम सिंह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज शनिवार को जांच/स्क्रूटनी करने बाद पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र जिला परिषद सदस्यों के लिए 109 और जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 278 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की जा रही  है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज नामांकन पत्रों की जांच की गई है।उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी दीपावली तक एलईडी लाइटों में जगमगता हुआ नजर आएगा,पानी की समस्या ख़त्म,चैयरमेन भारत भूषण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद से भी देश के लिए खेलेंगे पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीट: विपुल गोयल

Ajit Sinha

धु धु कर जलती हुई तेलंगाना एक्सप्रेस के कई कोचों को आप स्वंय देखिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x