Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद-पलवल के विकास को मिलेगी नई गति : आर के चिलाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नायब सरकार में फरीदाबाद-पलवल जिले से तीन विधायकों के मंत्री बनने पर समाजसेवी आरके चिलाना ने खुशी जताई है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला पहुंचे आर के चिलाना ने फरीदाबाद से विपुल गोयल, तिगांव से राजेश नागर व पलवल से गौरव गौतम द्वारा मंत्री पद के शपथ लेने के बाद खुशी जताई और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए इसे फरीदाबाद के विकास के लिए नया सवेरे बताया। चिलाना ने कहा कि यह तीनों ही मंत्री फरीदाबाद-पलवल के विकास को नई गति देंगे और जो विकास कार्य पिछले समय से लंबित पड़े थे, उसे समय सीमा के दौरान पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद के लोगों के लिए हर्ष का विषय है कि हरियाणा सरकार में तीन-तीन मंत्री उन्हें मिले है, अब हमारा जिला फरीदाबाद व पलवल भी नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर विकास की धुरी से जुड़ेगा और नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से आरके गोयल, राधे श्याम चिलाना, टेकचंद मिड्ढा इत्यादि मौजूद थे। 

Related posts

गुरुग्राम :सिलबट्टे से सिर में जोरदार चोट मार कर अपनी सौतन की हत्या कर, बोरे में लाश बंद कर ठिकाने लगाने के फिराक,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून परेड में रही प्रथम,14 पुलिस कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा: लाल पैथ लेब के मैनेजर और सैनी मेडिकल स्टोर के संचालक को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x