
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को पलवल के होडल नगर परिषद् कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान टीम को कई कर्मचारी गैर -हाजिर मिले,और कई अन्य अनियमितता पाई गई। इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी अभिमन्यु जयंत ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के नगर परिषद होडल कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी देरी से आते हैं व प्रॉपर्टी आईडी बनाने में धांधली की जा रही हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा अनिल कुमार तहसील दार होडल एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व देवेंद्र कुमार सेक्रेट्री नगर पालिका हथीन के साथ संयुक्त रूप से नगर परिषद होडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल 22 अधिकारी/कर्मचारी तैनात होने पाए गए। जिनमे 6 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले, 8 कर्मचारी अन्य सरकारी कार्यो व अतिरिक्त चार्ज होने के कारण अन्य अतिरिक्त तैनाती पर जाने पाए गए व 7 कर्मचारी देरी से कार्यालय आए व 2 कर्मचारी गैर-हाजिर मिले।
उनका कहना है कि इसके अतिरिक्त कार्यालय में सीएम विंडो, सामान्य शिकायतें, जन्म मृत्यु व विवाह पंजीकरण से सम्बंधित लंबित मामलों का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2026 में बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी से सम्बंधित माह अनुसार रिकॉर्ड लेकर रेंडमली कुछ पीआईडी का रिकार्ड लेकर मौका पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिनमे 2 प्रॉपर्टी आईडी ऐसी पाई गई जिनमे पहले भूमि का प्रकार व्यावसायिक था लेकिन उसे रिहायशी में परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि इस मामले में भूमि का प्रकार परिवर्तित करते समय नगर परिषद होडल के PID मेकर व चेकर द्वारा बकाया टैक्स का भुगतान करने, भवन निरीक्षक की मौका रिपोर्ट व व्यवसायिक निर्माण को हटाने उपरांत ही व्यावसायिक से रिहायशी में तब्दील किया जाना चाहिए था। लेकिन सम्बंधित लिपिक व सचिव नगर परिषद होडल द्वारा केवल रिहायशी भूमि के अनुसार डेवलपमेंट टैक्स लेकर नो डयूज जारी करके अनियमितता करनी पाई गई है। जिस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

