Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद/ पलवल:50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एचएसओ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/पलवल: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुन्हाना थाना शहर के एचएसओ इंस्पेक्टर कुंदन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर उसके उपकेन्द्र पलवल की टीम द्वारा की गई।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी मौसी के लड़के के खिलाफ थाना पिनगवां, जिला नूंह (मेवात) में मुकदमा नंबर 126 दिनांक 24.06.2026, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त मामले में उसके मौसी के लड़के को झूठा फंसाया गया था और मामले से बाहर निकालने के एवज में इंस्पेक्टर कुंदन द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि में से 50 हजार रुपये पहले देने के लिए कहा था और शेष राशि बाद में देने की बात कही गई थी।
*रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा*
शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद के उपकेन्द्र पलवल की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछा कर आरोपित इंस्पेक्टर कुंदन को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में मुकदमा संख्या 39 दिनांक 07.09.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*भ्रष्टाचार की शिकायत तुरंत करें*
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो की दूरभाष हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दें। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा सरकार की डिजनी लैंड बनाने की तैयारी।

Ajit Sinha

हरियाणा: 25000 रूपए का इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अंतरराष्ट्रीय शिल्प महाकुंभ का हुआ भव्य समापन, देशी विदेशी कलाकारों और पर्यटकों ने हरियाणा सरकार का जताया आभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x