Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :वौहरा स्कूल बल्लभगढ़ और लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :शुक्रवार को बल्लभगढ़़ के चावला कॉलोनी में वौहरा स्कूल के प्रांगण में लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल और वौहरा स्कूल के सहयोग से बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 सौ बच्चों का निःशुल्क आंखों की जांच जर्मन की हाई तकनीक मशीन से की गई। इस कैंप में जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राजेश कुमार एसडीएम बल्लभगढ़ ने इस कैंप का उद्घाटन किया ।
लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के प्रधान सीएल जैन ने एसडीएम राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आदर्श नगर थाना एसएचओ मित्रपाल स्पेशल गेस्ट के रुप में उपस्थित थे। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजीटल युग की बढ़ती चक्का चौंध में अभिभावक हर समय मोबाइल से लगे रहते है। बच्चें भी अपने माता पिता को देखते हुए मोबाइल मांगते है। बच्चों की आंखें काफी नाजुक होती है। मोबाइल के इस्तेमाल करने से बच्चों की आंख जल्दी खराब हो जाती है । जिसका अभिभावकों को पता भी नहीं चलता ।
उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल न दे। माता पिता यह ध्यान रखें कि बच्चे जब भी टीवी देखे थोड़ा दूर से ही देखे । उन्होंने स्कूल प्रशासन को इस कैंप को लगाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक ओ.पी. तिवारी एवं स्कूल के प्राचार्य अजय भट्टाचार्य उपस्थित रहे। लायंस क्लब की ओर से लायंस, रवि वौहरा,आ.के. गुप्ता, राजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता (आर.सी.) प्रधान सी0एल0 जैन,शिव अग्रवाल, एस0एम0 नागपाल,अनिल अरोड़ा आदि गणमान्य लोग ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, सर्व श्री वी0एम0 शर्मा (पूर्व डिस्ट्रीक गर्वनर), अनिल मित्तल (उद्योगपति) भी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपर -फ़ास्ट 5-जी “पीओएस डिवाइस” : उपमुख़्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सेेज,  सहायक मेडिकल  बिना मूवमेंट पास के अंतर्राज्यीय आवागमन कर सकते हैं: डीसी  

Ajit Sinha

कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सअप मैसेज कर 15 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x