Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गरीबों के बारे में वही सोच सकता है जिसने गरीबी देखी हो- राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया है। इसके पीछे उनकी भावना भारत को अपने पैरों पर खड़ा करने की है वह स्वदेशी के मंत्र  के जरिए भारत का निर्माण करना चाहते हैं। वह वास्तव में महात्मा गांधी  के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। यह बात तिगांव से  भाजपा विधायक राजेश नागर  ने तिलपत  में आयोजित सम्मान समारोह में कही।तिलपत की हरकेश कॉलोनी में पहुंचे राजेश नागर का फूल मालाओं और पगड़ी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर  नागर ने कहा कि आज हमारे देश के महान नेताओं महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री  की जयंतियां हैं। 

जिनके सपनों को पूरा करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात काम कर रहे हैं। मोदी ने स्वदेशी का मंत्र देश भारत को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया है। हमें और आपको भी अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग अपने अपने जीवन में करना चाहिए.विधायक ने लोगों से उनकी स्थानीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और मौके पर ही अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। विधायक नागर ने कहा कि देश में आज बदलाव का माहौल है।सत्ता में रहे परिवारों ने महापुरुषों के नाम पर केवल सत्ता का शोषण किया।जबकि मोदी-मनोहर का नेतृत्व हमें हमारे जीवन के साधन दे रहा है अब से पहले किसी ने गरीबों की कच्ची कॉलोनियों के बारे में नहीं सोच,लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से सभी कॉलोनियों को पक्का करने की घोषणा की है। इससे बड़ा तोहफा उन गरीब लोगों के लिए नहीं हो सकता है जिनके ऊपर हमेशा बुलडोजर की मार  का डर बना  रहता था।  नागर ने कहा कि मेरे घर के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए 24 घंटे खुले हैं। कोई भी अपनी सामाजिक समस्या के लिए यहां आ सकता है।

Related posts

सचिन ठाकुर बने फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Ajit Sinha

अभी अभी: फरीदाबाद में आज आया कोरोना पॉजिटिव के तीन नया केस और एक मरीज की मौत की खबर,कुल संख्या 53 हुई   

Ajit Sinha

गुरुग्राम :दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति को लम्बें संघर्ष के कारण, भाजपा सरकार को मजबूर होना पड़ा रेपिस्टों के लिए फांसी के सजा कानून बनाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x