Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 2200 किलोग्राम नकली टाटा नमक के साथ एक आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सदर बल्ल्भगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाली सिकरी पुलिस चौकी की पुलिस ने आज एक शख्स को नकली नमक सप्लाई करने के आरोप में अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से 2200 किलो नकली टाटा नामक व एक गाडी बरामद किए हैं। ये आरोपित उत्तर प्रदेश के दादरी से सस्ते दामों में नकली टाटा नमक खरीद कर लाता था, और फरीदाबाद व पलवल में उचित दामों में सप्लाई करता था अब ये आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित  का नाम नरेंद्र है जो फरीदाबाद के सेक्टर- 70 का रहने वाला है जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गाड़ी में रखे हुए नकली टाटा नमक सहित काबू कर लिया। आरोपित के कब्जे से नकली टाटा नमक के 1-1 किलोग्राम के 2200 पैकेट बरामद किए गए। आरोपित से जब इसका लाइसेंस मांगा गया, इसके कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  बल्लभगढ़ में आरो का पानी सप्लाई करने का काम करता है। आरोपित  यूपी के दादरी से नकली नमक लाकर फरीदाबाद तथा पलवल में सप्लाई करता है। आरोपित यह नमक सस्ते दामों पर लाकर यहां दुकानदारों को यह कह कर बेचता था कि यह नमक पुराना है इसलिए हमें सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जाता है। पुलिस पूछताछ पूर्ण होने के पश्चात गाड़ी को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और नकली नमक सप्लाई करने वाले आरोपियों के बारे में तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

उधार के 15000 एक बाइक राइडर के जीवन पर भारी पड़ गया, पहले गला दबाकर उसकी हत्या की,फिर ब्लेड उसके हाथ की नस काट दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अवैध निर्माण का मसला : डीटीपी इंफोर्स्मेंट का खोप ग्रीन फिल्ड कालोनी के बिल्डरों में खत्म, धोखे में रख,ग्राहकों को लूटने की तकनीक अपनाते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x