Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नोएडा के सांसद महेश शर्मा, और भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने आज कार्यकर्ताओं किया संबोधित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद 89 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज अपने विधानसभा का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि फरीदाबाद में जो उनके कार्यकाल के दौरान विकास के कार्य अधूरे रह गए थे, और निवर्तमान विधायक द्वारा जो कार्य नहीं किए गए उन कार्यों को भी वह प्राथमिकता के आधार पर लेंगे। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व मंत्री आज सेक्टर 9- 10 के डिवाइडिंग रोड में आयोजित एक कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट मांगने जब घर-घर जाए तो सभी से अपील करें कि सपरिवार ही वोट डालने जांए।इस अवसर पर भाजपा  सीही मंडल के जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, RWA कंनफरडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट एन के गर्ग, मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, महामंत्री महेश कुमार, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी प्रकाश वीर नागर, संयोजक विधानसभा अजीत नंबरदार, R.W.A के अरुण चौहान इसके अलावा प्रभा सोलंकी महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष, नीलम चौधरी कार्यकारी सदस्य, नीलम तेवतिया जिला उपाध्यक्ष सहित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और फरीदाबाद के  गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने किया ‘QS I-GAUGE Gold Rating’ से सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने आज खेड़ीपुल थाने में तैनात एक हवलदार को तीन हजार रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कोरोना वायरस के मरीजों में आज आई भारी उछाल, आंकड़ा पहुंचा 1435 तक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x