Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी के 30 से अधिक मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का हथौड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम ने आज हरियाणा एंव पंजाब हाईकोर्ट के आदेश पर सैनिक कॉलोनी में बने मकानों में अवैध रूप से किए गए एक्स्ट्रा कवरेज पर जमकर हथौड़ा चलाया। आज नगर निगम की 5 टीमों ने लगभग 30 किचन,लेट्रिन व बाथरूम तोड़े है। हाईकोर्ट में दिए गए रिपोर्ट में 70 से अधिक मकानें है, इनमें से आज लगभग 30 से अधिक अवैध बने किचन, लेट्रिन व बाथरूम को तोड़े गए हैं। उनकी ये तोड़फोड़ की कार्रवाई अभी जारी रहेगी। एनआईटी नगर निगम ने ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की है।संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने आज जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी में बने मकानों में अवैध रूप से एक्स्ट्रा कवरेज कर लेट्रिन ,बाथरूम व किचन बनाए गए थे.की 70 मकानों की सूची हाईकोर्ट को सौंपी गई थी। इसमें से आज लगभग 30 मकानों में अवैध लेट्रिन , बाथरूम और किचन को तोडा गया है। ये कार्रवाई निगम की पांच टीमों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई अंजाम दिया है। गर्ग का कहना है कि पहले वह 70 मकानों में जो एक्स्ट्रा कवरेज है,को पूरा तोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य बने मकानों में एक्स्ट्रा कवरेज है ,को भी तोडा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: कपडा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर गोली चला कर धमकाने के मामले में बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीपी सतेंद्र गुप्ता अब से थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू एवं कश्मीर ने किया भारी मात्रा में बिस्फोट व अन्य हथियार बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x