Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नशे के इंजेक्शन बेचने वाले दो केमिस्ट को एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट, 45000 कैश बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस किसी भी तरह का नशीला पदार्थ बेचने और खरीदने और इस धंधे में संलिप्त सभी आरोपितों को अरेस्ट कर नशे की चैन को तोड़ने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने गत 22 सितंबर को नशे के 26 इंजेक्शन सहित दो आरोपितों रोहित और सुभाष को अरेस्ट किया था। आरोपितों के खिलाफ थाना मुजेसर में एनडी पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपित कहां से नशे के इंजेक्शन खरीद कर लाए थे।रिमांड के दौरान आरोपितों ने दो केमिस्ट का नाम बताया जिसको सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, प्रभारी एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपित केमिस्ट जावेद जो कि जीवन नगर ,फरीदाबाद और दूसरा आरोपित केमिस्ट आशीष, कोसीकला, मथुरा का रहने वाला है।पूछताछ में अरेस्ट आरोपित जावेद और आशीष ने बताया कि वह मथुरा से सस्ते दामों पर इंजेक्शन खरीद कर लाते थे और फरीदाबाद में बेचते थे। आरोपित  आशीष की कोसीकला ,मथुरा में केमिस्ट की दुकान है जिसको आरोपित ने चलाने के लिए किसी और को दिया हुआ है।  और खुद दुकान की आड़ में नशे के इंजेक्शन बेचने का काम करता था। अरेस्ट  दूसरा आरोपित  जावेद उसके भाई की केमिस्ट की दुकान फरीदाबाद में है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित जावेद से पुलिस ने 20500 रुपए कैश और आरोपित आशीष से 25000 रुपए कैश बरामद कर दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद: सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं जो कहा जाता है उसे पूरी निष्ठा किया जा रहा है पूरा : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमैन प्रो भारत भूषण को सरदार कुलदीप सिंह ने दी जन्म दिन दी  शुभकामनाएं 

Ajit Sinha

नेफिस सिस्टम से दो डेड बॉडीज की पहचान, अपराधियों के 16470 फिंगर प्रिंट नेफिस में हुए अपडेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x