Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने विधायक राजेश नागर का किया जोरदार स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर का गांव फत्तूपुरा में नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर छोटी सरकार के प्रतिनिधियों ने विधायक से विकास कार्य तेज करवाने में सहयोग करने की अपील की।यहां पहुंचने पर सबसे पहले ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ विधायक राजेश नागर का स्वागत किया गया और फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विधायक राजेश नागर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आपके चुनाव पूर्ण होने के बाद अब बस्ते खुल जाएंगे और गांवों में हम विकास कार्यों को और तेजी से चलाएंगे। नागर ने कहा कि गांव की पंचायतें अपने विकास की योजनाएं बनाएं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम सरकार को विकास के लिए खुली छूट दी है। विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं है, केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना होगा।

सीएम साहब को भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। वह कहते हैं कि योजनाएं बनाकर लाओ और उन्हें क्रियान्वित करो। जिससे कि जनता का जीवन स्तर सुधरे। नागर ने कहा कि आप लोगों के पास अब अपने गांव के विकास, भाईचारा बनाए रखने समेत पर्यावरण, वन्य जीवन सुरक्षा, संस्कृति रक्षा की अनेक जिम्मेदारियां हैं। उन्हें पूरा करने में लग जाइए। हमारा पूरा सहयोग आपको मिलेगा।इ

Related posts

कुर्बानियों को ध्यान में रखते हुए देश हित में काम करें -डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha

आई एम टी फरीदाबाद की वार्षिक आम सभा में वादों को पूरा करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल का किया धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x