Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 33 इकाईयों को सील किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एन.आई.टी जोन-1, ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 और 2, बल्लभगढ़ जोन -1 और 2 में अभियान चलाकर 33 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 43 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये एन.आई.टी. जोन-1 में 13 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,13,694 रूपये बकाया थे, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाईयों को जिनके विरूद्ध 15,91,197 लाख रूपये बकाया थे को सील किया। इसी प्रकार बल्लभगढ़ जोन-1 एवं 2 ने 16 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,40,335 लाख रूपये बकाया थे को सील कर दिया। संबंधित क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने बताया कि बड़े डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी।निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Related posts

राहुल गांधी का पहले दिन का पदयात्रा, ये पदयात्रा आमजनों के अंदर कुछ तो बदलाव लाएगा-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

शराब का ठेका सील होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न, मीडिया का किया तहे दिल से धन्यवाद, परमिता चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल को बधाई देने वालों का लगा तांता,शानदार जश्न ,झूमे लोग-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x