Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :भाजपा नेता व रेलवे बोर्ड के सदस्य हरि निवास भड़ाना के छोटे भाई नरेंद्र भड़ाना की सड़क हादसे में मौत,अभी अंतिम संस्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भाजपा नेता व रेलवे बोर्ड के सदस्य हरि निवास भड़ाना के छोटे भाई नरेंद्र भड़ाना की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि इसके दो दोस्त बाल -बाल बच गए। यह घटना वीरवार रात ढाई बजे की हैं। नरेंद्र भड़ाना के शव को देर रात हरदोई से फरीदाबाद उसके निवास पर लाया गया जिसका दाह संस्कार आज गांव अनंगपुर में किया जाएगा। इस वक़्त उसकी तैयारी की जा रहीं हैं।
हरि भड़ाना ने बताया कि उनका छोटा भाई नरेंद्र भड़ाना अपने दोस्त केशव व संजय एक कार में सवार होकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे, गाडी उनका छोटा भाई नरेंद्र भड़ाना चला रहा था। जैसे ही वह उत्तरप्रदेश के हरदोई से तक़रीबन 35 किलो मीटर दूर एक इलाके में पहुंचा तो तेज रफतार एक कंटेनर ने साइड से उसकी कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में नरेंद्र भड़ाना के दोनों दोस्त केशव व संजय बाल बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेंद्र भड़ाना के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया जिसका शुक्रवार के दिन पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौप दिया जिसका दाह संस्कार आज गांव अनंगपुर किया जाएगा जिसकी तैयारी अभी की जा रही हैं।

Related posts

किसानों के संघर्ष का सम्मान करे सरकार, जल्द माने उनकी मांगें,सरकार को फायदा पहुंचाने, अभय चौटाला ने इस्तीफा- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

Ajit Sinha

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने पार्कों की बदहाली पर सम्बंधित अधिकारीयों को लगाईं जोरदार फटकार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x