Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : युवा आगाज संगठन ने सौंपा मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  छात्र संगठन युवा आगाज़ ने आज माननीय उधोग मंत्री विपुल गोयल को कॉलेजो में सीट बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमे संगठन के अध्यक्ष जसवंत पंवार ने बताया कि हमारे फरीदाबाद जिले में पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज एक मात्र ऐसा सरकारी शिक्षण संस्थान है,जिसमे जिले के  दूरगामी छेत्रों के साथ साथ दूसरे जिलों से भी हजारों  छात्र व छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते है,किन्तु प्रति वर्ष इसमे सीटों  की कमी होने के कारण सैंकड़ों छात्र व छात्राएं दाखिला से वंचित रह जाती है और ज्यादातर छात्र ग्रामीण छेत्र के अंतर्गत आते हैं, या फिर कहें कि आर्थिक स्थिति   बेहद नाजुक होने के कारण उनके अभिभावक किसी निजी संस्थान में नही पढा सकते इसलिए युवा आगाज़ संगठन ये  मांग करता है कि  इन छात्रों की योग्यता व अंधकार में डूबते भविष्य को ध्यान में रखते हुए,U.G.व P.G. के  कम से कम 20% सीटों की बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से की जाए ताकि गरीब छात्र व छात्राएं भी शिक्षा से वंचित न रहे।
                                     वहीं उधोग मंत्री विपुल गोयल ने छात्रों की इस मांग को जायज ठहराते हुए बताया कि युवा आगाज़ संगठन की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए मैं स्वयं सरकार से तत्काल बात कर इसे पूरा करूँगा ताकि सरकार की शिक्षा नीति का गरीब से गरीब छात्र भी लाभ लेकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस मौके पर-:अनुज भाटी,छात्र नेता अजय डागर, हिमांशु भट्ट,उमेश तेवतिया,आदित्य,दिनेश,कुलदीप,रामकुमार,राहुल सुरजीत,सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Related posts

एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की प्राधिकरण की 26वीं कोर प्लानिंग सेल बैठक की अध्यक्षता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कातिलाना हमले के आरोपित ने आज तड़के अपराध शाखा, सेक्टर -65 के हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अरावली के माफियाओं के काले कारनामे जारी हैं.अवैध खनन और अवैध निर्माण जारी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x