Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सेक्टर -16 की अनाज मंडी में आयोजित “विशाल दंगल” में कई हस्तियों ने की शिरकत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मां पथवारी प्राचीन पंखा मेला, ओल्ड फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर -16 स्थित अनाज मंडी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस विशाल दंगल में हरियाणा , पंजाब , दिल्ली व उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल में 1100 रुपए लेकर 71000 रुपए तक की कई कुश्ती कराई गई, और विजेता पहलवानों को इनाम दिए गए। इस विशाल दंगल में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर , फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ के अलावा कई सामाजिक एंव राजनितिक संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के प्रधान कृष्ण पहलवान खुद मंच का संचालन कर रहे थे , और आए अतिथियों और पत्रकारों को शॉल डाल सम्मानित किया गया।

Related posts

40 सालों तक लगातार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पदों पर बने रहे बलदेव राज ओझा का निधन,1 बजे होगा अंतिम संस्कार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फोन पर धमकी और घर पर पत्थरबाजी करके प्रत्येक महीने 35000 रूपए की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पहचान हेतु बी.के. अस्पताल के शव गृह में महिला की लाश हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x