Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्यार धोखा : एक शख्स ने 25 वर्षीय लड़की को तीन सालों तक अपनी पत्नी बना कर रखा और करता रहा बलात्कार,अकेला छोड़ गया ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मुजेसर थाना पुलिस ने एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर तीन सालों तक दुष्कर्म करने के मामले में  एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी शख्स को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

 पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता -पिता उत्तरप्रदेश के एक गांव में रहते हैं और वह फरीदाबाद में अकेली रहती हैं। उसका कहना कहना हैं कि उसकी उम्र तक़रीबन 25 साल हैं, उसकी मानें तो उसकी एक देवेंद्र नामक लड़के ने उसे पिछले तीन सालों तक अपनी पत्नी की तरह अपने साथ रखा और उसके साथ बलात्कार करता रहा जब वह उसे शादी करने हेतु कहती तो देवेंद्र उसे यह कह कर टाल  देता कि अपना मकान बनाने के बाद ही दोनों आपस में शादी कर लेंगें।  उसका कहना हैं कि   पिछले कई दिनों से देवेंद्र उसे अकेला छोड़ कर कहीं चला गया हैं और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा हैं जॉकी उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी शख्स देवेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर,आरोपी शख्स  की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

बीजेपी का मिशन-2024: हरियाणा में 4400 युवा विस्तारक उतरेंगे फील्ड में: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वाको इण्डिया नेशनल किक बाक्सिंग प्रतियोगिता 2018-19 कैडेट जूनियर व सीनियर का आयोजन, 44 बच्चे हुए रवाना ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भगवान श्र्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने निवास पर करवाया भजन संध्या का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x