Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों ने आज दो अवैध गेटों को तुड़वाने हेतु डीसी, डीटीपी व एसडीएम से मिले,तोड़ने का दिया भरोसा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के ब्लॉक ए और बी में अवैध रूप से बनाए गए  दोनों  गेटों को लेकर वहां के काफी तादाद में लोग आज डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार द्विवेदी  ,एसडीएम सतबीर मान व डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार को फिर से एक -एक दरखास्त दी हैं जिसमें दोनों गेटों को तोड़ने की मांग की गईं हैं ,इस दौरान अधिकारीयों  ने उन्हें आश्वस्त किया की अगर दोनों गेट अवैध हैं वह अवश्य तोड़े जाएंगे। इस दौरान  जो लोग मौजूद थे उनके नाम डा. हेमंत गोगिया , कमलेश कुमारी, पूनम माटा, राजेश, दीपक गांधी, राजीव अग्रवाल , रीना, मनीषा खन्ना, कोमल, गंगेश कत्याल, विजय टंडन, वीरेंद्र भाटी व संजय गुहा राय के अलावा आदि कई लोग हैं।

डा. निर्मल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क नंबर -126 ब्लॉक ए व बी के सड़क नंबर -17 पर वहीं के दबंग लोगों ने दबंगई दिखाते  हुए अवैध रूप से गेट बना ली हैं. अवैध रूप से बनाए गए इन गेटों की वजह से वहां के लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना हैं कि अपने घर से आने -जाने वाले वहां के निवासियों को लम्बी दुरी तय करना पड़ता हैं। अगर उनके घरों के आसपास में कोई भी अप्रिय घटना घट जाती हैं, तो ऐसे में पुलिस, एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड  की गाड़ियों को घटना स्थल में पहुंचने में काफी वक़्त लग सकता हैं ऐसे में उन  लोगों का बड़ा नुक्सान हो सकता हैं।

उनका कहना हैं कि उन लोगों ने गेट लगाने वाले दबंग लोगों से कई बार इस बारे में बातचीत की और होने वाले मुश्किलों से भी अवगत कराया पर वह लोग उल्टा उन्हें और धमकाते हैं और कह ने  लगे गेट तभी खुलेगा जब सुरक्षा गार्ड के पैसे प्रति महीने देने होंगें। उनका कहना हैं कि जबरन लगाए गए अवैध गेटों का पैसा क्यों दे। जब की पहले से जो गेट हैं इसके अलावा इन गेटों की क्या जरुरत हैं। वावजूद इसके उन लोगों की बातें नहीं माने और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा हैं. उन लोगों से खासा परेशान होकर जिला प्रशासन के अधिकारीयों से मुलाकात की और अपने समस्याओं से अवगत कराया और उनसे मांग की हैं कि अवैध रूप से लगे गेटों को तुरंत प्रभाव से तोड़ दिया जाए और आमजनों को राहत पहुंचाई जाए। उनका कहना हैं कि आज वह उपरोक्त अधिकारीयों से मिले जिन्होनें अवैध गेटों पर कार्रवाई करने का पूरा भरोसा दिया।

Related posts

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला की पिटाई, चलती गाड़ी से फेंका।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: OLX और पेटीएम के माध्यम से महिला के साथ 17000 रुपए का साइबर फ्रॉड करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने आज पलवल से भरी हुंकार, लाखों की संख्या में दिल्ली को घेरेंंगे चारों ओर से

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x