Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गाड़ियों से रीम सहित पहिया चोरी करने वाला गिरोह सक्रीय ,गांव बुआपुर से वैगनआर कार के तीन पहिए को चुरा ले गए चोर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गाड़ियों की पहियों की चोरी करने वाले गिरोह शहर में सक्रीय। बीती रात गांव बुआ पुर में एक वैगनआर गाडी के तीन पहिए निकल कर अज्ञात चोर चलते बने, शहर में इस तरह की दूसरी घटना हैं। तिगांव थाने के एसएचओ राजबीर सिंह का कहना हैं कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी और इस चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी हैं।
गांव बुआ पुर निवासी नरेश का कहना हैं कि रविवार सांय सात बजे से ही अपनी वैगनआर कार घर के सामने खड़ी थी। आज सुबह साढ़े 5 बजे के करीब देखा तो वैगनआर कार की रीम सहित तीन पहिए गायब थे। उनका कहना हैं कि उन्होनें देखा चोरों ने ईटों के ऊपर गाडी को खड़ी करके गाडी से तीन पहिए निकाले हुए हैं। इस घटना की सूचना उन्होनें तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद तिगांव थाने से उनके यहां पुलिस कर्मी पहुंच गए। उन्होनें अज्ञात चोरों के खिलाफ मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायत दे दी हैं। इस संबंध में तिगांव थाने के एसएचओ राजबीर सिंह का कहना हैं कि इस मामले में जांच की जा रहीं हैं। इसमें जो भी उचित कार्रवाई होगी वह कर दी जाएगी। आपको बतादें कि कुछ दिनों पहले एनआईटी थाना क्षेत्र से एक पत्रकार की गाडी से एक पहिया चोरी कर ली गई थी। इससे प्रतीत होता हैं कि शहर भर में गाड़ियों के पहिए चुराने वाला गिरोह सक्रीय हैं हर 2 -4 दिन बीच करके इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं। इस तरह की शहर में दूसरी घटना हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को 5 लाख, ईएसआई को 50000 व एएसआई को रिश्वत लेते किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सीएम सैनी की उपस्थिति में जजपा के दर्जनभर नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

Ajit Sinha

सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और गड़बड़झाले में लगी हुई है-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x