Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: यमुना किनारे खेत में बना रहे थे शराब, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने मारा छापा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने बीती रात छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक कच्ची शराब वाले स्थान का पर्दाफाश किया हैं। ये कच्ची शराब यमुना पुश्ता रोड स्थित खेत में बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब,कच्चा पदार्थ वह शराब बनाने में प्रयोग होने वाले सामानों को बरामद किया है। इस संबंध में पल्ला थाने में आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच टीम गस्त पर थी, गस्त के दौरान क्राइम ब्रांच टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि यमुना पुस्ता रोड़ से पीर बाबा से आगे खेत में भट्ठी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहा है।

क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर रात के अँधेरे में झाड़ियो के रास्ते से फरार हो गया। मौके पर जमीन पर कच्चा चुल्हा बनाकर आग जलाई हुई थी। चुल्हे पर एक ड्रम लोहा लेटमा रखा था। मौके पर एक पतीला,  प्लास्टिक का डिब्बा व एक पीपा लोहा, एक बोतल प्लास्टिक 1 लीटर वाली, 37 लिटर कच्ची शराब मिली व कच्चा पदार्थ 80 लीटर जो 20-20 लीटर की 4  प्लास्टिक की बोतलों में था। थाना पल्ला में आरोपित  के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार इस्माइलपुर निवासी आरोपित  मनजीत को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भारी तादाद में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को किया जब्त,आरोपित अरेस्ट- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट मशीन जोड़ने वारे कार्यशाला का आयोजन किया।

Ajit Sinha

दो थानों के बीच आपसी तालमेल की कमी, एक थाना क्षेत्र से लापता युवक के शव को, दूसरे थाने की पुलिस ने लावरिश समझ दाह संस्कार किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x