Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बिना अनुमति के अधिकारी/कर्मचारी के अवकाश न किए जाएं स्वीकृत : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव-2024 जिला में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करवाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी कार्यालयों के अध्यक्षों को बिना उनकी अनुमति के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के अवकाश स्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत मतदान पांच अक्टूबर और मतगणना 08 अक्टूबर 2024 को करवाई जाएगी। चुनाव का कार्य अति महत्वपूर्ण और निश्चित अवधि में संपन्न करवाना जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के अनुसार जिस अधिकारी/कर्मचारी को निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी दी जाती है तो वह स्वत भारत निर्वाचन आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति पर हो जाता है।उन्होंने जिला के सभी कार्यालयों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीन कार्यरत किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के बिना उनकी अनुमति के अवकाश स्वीकृत न करें।

बिना ठोस कारण किसी की भी लंबी छुट्टी स्वीकृत न की जाए। उन्होंने आदेश दिए कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बीमार है तो बीमारी का प्रमाण पत्र सिविल सर्जन से सत्यापित होना चाहिए। इसके अलावा किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा चुनाव के कार्य में लापरवाही बरतने, चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न करने या चुनाव ड्यूटी से इंकार करने पर संबंधित के खिलाफ लोकप्रतिनित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अधीन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

बिजली मंत्री रंजीत सिंह ने अधिकारियों को कृषि के लिए बिजली की सप्लाई 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे प्रतिदिन करने के दिए आदेश 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गरीब का विकास करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

कश्मीरी पंडितों ने कहा मोदी हैं तो मुमकिन हैं, धारा 370 हटाने के बाद कश्मीरी पंडित ख़ुशी से झूम उठे, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x