Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर , धनेश अदलखा व वीरेंद्र जी, ग्रीन फील्ड में अब तक काम शुरू नहीं हुआ, 16 दिन बीत गए, 1 महीने में होना था पूरा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा व वार्ड 21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने संयुक्त रूप से अंतराष्टीय महिला दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 8 मार्च-2026 को ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से आरएमसी सड़क निर्माण, सौन्द्रीय करण और लाईटिंग के कार्यों का शुभांरभ पुरे जोश खरोश के साथ किया था। और यह सभी के सभी कार्य 1 महीने में पूरा कर लेने का दावा भी किया गया था पर 16 दिन बीत जाने के बाद भी ग्रीन फील्ड़ में उपरोक्त विकास कार्य शुरू तक नहीं हो सका। ऐसे में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना के दावों का क्या होगा,उनके जोश खरोश को नगर निगम के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों ने आपस में मिलीभगत करके हवा निकाल दी है।

इस मामले में विधायक धनेश अदलखा से फोन पर संपर्क किया गया, और उनसे पूछा गया तो उनका कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चूका है, बाकी के काम 31 मार्च के बाद होंगे। जब उनसे कहा गया सड़क का निर्माण हुआ ही नहीं है तो पूरा कैसे हो गया तो उन्होनें कहा कि अभी आप को बनी हुई आरएमसी की फोटो मंगवा कर भेजता हूँ पर खबर लिखे जाने के काफी देर के बाद भी आरएमसी सड़क निर्माण का फोटो नहीं भेज पाए। इसके पहले नगर निगम के अधिशासी अभियंता ओमवीर सिंह से पूछा गया कि दिनांक 8 मार्च 2026 को ग्रीन फील्ड में आरएमसी रोड, सौन्द्रीयकरण और लाइटिंग के कार्यों की शुभारंभ की गई थी, और उसी से कार्य शुरू किए जाने की बात भी कही गई थी। इस बात को 16 दिन बीत गए, अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।

जवाब में उनका कहना था कि निर्माण कार्य शुरू हो गया होगा, जब उन्हें ये बताया गया कि अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ तो, वह बोले कि कार्यकारी अभियंता से पूछकर अभी तुरंत बताता हूँ पर काफी देर बाद भी उन्होनें कुछ नहीं बताया, अथर्व न्यूज़ ने फिर से उन्हें उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया पर वह अपना फोन नहीं उठाया। इसके बाद वार्ड 21 के पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना से अधिक व सही जानकारी हासिल करने के लिए उनसे फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें भी अपना फोन नहीं उठाया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने रविवार के दिन, 8 मार्च 2026 को ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के गेट नंबर-10 में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से आरएमसी रोड का निर्माण, सौन्द्रीयकरण और लाइटिंग लगाने के कार्यों की शुभारंभ किया गया है, इसमें लगभग 50 लाख रुपए की लागत से गेट नंबर -10 की टूटी- फूटी सड़कें बनाई जानी है, जिसकी चौड़ाई 24 फुट है। इसके अतिरिक्त एनएचपीसी चौक से लेकर अंडरपास तक लगभग 46 लाख रुपए की लागत से सौन्द्रीयकरण का कार्य किया जाना है, और लगभग 28 लाख रुपए की लागत से गांव अनंगपुर चौक से लेकर गुरुकुल ग्रीन वैली तक लाइटिंग लगाने का कार्य किया जाना है।

पूछने पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने संयुक्त रूप से कहा था कि तक़रीबन सभी कार्य शुरू हो चुके है, 1 महीने में यह तीनों पुरे हो जाएंगे पर इन सभी बातों के 16 दिन से अधिक बीत चुके है, अभी तक कोई काम शुरू होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा, ऐसे में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना के इन दावों का अब क्या होगा। कब बनेगी ये गेट नंबर -10 की आरएमसी सड़कें, कब लगेगी लाइटें , और कब शुरू होगा सौन्द्रीयकरण कार्य, की सही जानकारी कोई भी देने को तैयार नहीं, ना ही किसी को कुछ पता है। देखते है आगे क्या -क्या होता है।

Related posts

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेत चोरी करने गए युवक पीट-पीटकर हत्या, 3 दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बच्चों में कई जन्मजात हृदय दोषों का डायग्नोसिस निदान तब तक नहीं किया जाता जब तक कि स्थिति गंभीर न हो जाए

Ajit Sinha

फरीदाबाद में डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी: पांच आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x