Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74 वीं जयंती, उनके जीवन पर प्रकाश डाला,किए गए कार्य में बताया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 74 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने संयुक्त रुप से ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘राजीव गांधी जिंदाबाद ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजीव गांधी तेरा नाम रहेगा ‘कांग्र्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से फरीदाबाद जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल उटावड, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, नरेश गोदारा, विजय कौशिक, डा. धर्मदेव आर्य, सरदार हरजीत सिंह, अशोक रावल, संजय सोलंकी, रतिराम पाहट, संजय त्यागी, सीमा जैन, मधु सिंह, वासुदेव, राजेश आर्य, अनीशपाल, एसपी सिंह, के सी शर्मा, सुरेंद्र, सुनीता सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक युगप्रवर्तक एवं दूरगामी सोच के व्यक्तित्व थे, जो देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भी एक सशक्त और कुशल राजनेता के रुप में उभरे। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक युग की शुरुआत स्व. राजीव गांधी की ही देन है, जिन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए देश में कंप्यूटर का सूत्रपात किया, जिसके चलते आज भारत देश ने विश्वस्तर अपनी पहचान कायम की। इसके अलावा 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार दिलवाने एवं पंचायती राज अधिनियम बनाने का श्रेय भी स्व. गांधी जी को ही जाता है।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक था।
राजनैतिक क्षितिज में उनका उदय अप्रत्याशित तो अवश्य था, परन्तु इतने बड़े देश के प्रधानमंत्रित्व का भार अपने युवा कंधो पर लेते ही राजीव गांधी ने साहसिक कदम उठाकर और ज्वलंत समस्याओं के प्रति स्पष्ट दृष्टीकोण अपनाकर अपनी छवि एक विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित की थी, उनकी स्पष्ट वादिता और आधुनिक विचारों के चलते उन्हें तत्कालीन समय में ‘मिस्टर क्लीन की संज्ञा दी गई थी। अपने अल्प राजनैतिक कार्यकाल में राजीव गांधी ने भारत को एक नया स्वरुप दिया था,जिसके चलते उन्हें देश की जनता सदैव सम्मानपूर्वक याद करती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज के दिन हम सभी को स्व. राजीव गांधी के आदर्शो को अपनाते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही स्व. गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

डाक कांवड़ियों से भरी गाडी टाटा 407 पलटी, 3 लड़कों की मौत , 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

Ajit Sinha

34 वें सूरजकुंड इंटरनेश्नल हस्तशिल्प मेले में सुरक्षा हेतु 10 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर, 2200 पुलिस कर्मियों को तैनात किए हैं: सीपी

Ajit Sinha

भारत विकास परिषद, माधव शाखा एंव सनशाइन क्लब फ़रीदाबाद ने कराई “4 ब्लाइंड कपल्स ” की सामूहिक विवाह ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x