Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जगदीश भाटिया ने पीएम मोदी को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों पर कायम है और देश की जनता जानती है कि उनके नेतृत्व में ही विकास संभव है।  भाटिया ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सुपड़ा  साफ हो जाएगा तथा नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की सत्ता संभालेंगे।  उन्होंने कहा कि इन तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत ने साबित कर दिया है कि देश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की  कोशिश के बावजूद उन्हें भारी हार मिली है तथा देश की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा के अलावा किसी अन्य दल को वह जन समर्थन नहीं देगी।  भाटिया ने कहा कि अब देश की जनता को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का इंतजार है ताकि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर एक रिकॉर्ड कायम किया जा सके।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा तीसरी बार अपनी हैट्रिक बनाने जा रही है।  इन तीन चुनाव में भाजपा की जीत ने हरियाणा को जीतने का रास्ता भी साफ कर दिया है। भाजपा नेता भाटिया ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और भाजपा भारी मतों से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। भाटिया ने कहा कि देश का विकास केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है अन्य दलों ने तो लोगों को लूटने का काम किया है। भाटिया ने देश की जनता को भी बधाई का पात्र माना है और कहा है कि इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाकर यह दिखा दिया है कि लोगों को झूठे प्रलोभन और झांसा देकर सत्ता पर कब्जा नहीं किया जा सकता। भाटिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं तीनों राज्यों की जनता को बधाई दी है। 

Related posts

सूरजकुंड के कृत्रिम झील में दो लोगों की डूबने का मामला प्रकाश में आया हैं, एक की मौत, दूसरे की तलाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के विनाश में ही हरियाणा का विकास है, भाजपा ने हरियाणा को पतन की राह पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है, नवीन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x