Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सर्वसम्मति से जगबीर सिंह नागर पूर्व सरपंच नीमका को प्रधान एवं सत्यपाल नरवत खेड़ी कला को सचिव चुना गया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद का प्रतिनिधि सम्मेलन गांव बरौली में जुगल सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमें 19 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सम्मेलन शुरू करने से पहले विभिन्न आपदाओं एवं कोविड-19 में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण करके शोक प्रकट किया गया। सम्मेलन में संयोजक सत्यपाल नरवत ने समिति की उपलब्धियों एवं लेखा जोखा का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । इस मौके पर पूर्व प्रधान स्वर्गीय अमरचंद चंदीला की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद का आगामी कार्यकाल के लिए एवं रिक्त पदों को भरने के लिए पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जगबीर सिंह नागर पूर्व सरपंच नीमका को प्रधान एवं सत्यपाल नरवत खेड़ी कला को सचिव चुना गया। 

अन्य पदाधिकारियों राजकुमार आर्य को वरिष्ठ उपप्रधान,प्रकाश चंद नरवत,बाबू बुडेना और भूप सिंह मिर्जापुर को उप प्रधान,प्रदीप चौहान को कोषाध्यक्ष, धीरज बड़ौली, धर्मपाल मवई, विजयपाल रिवाजपुर को संगठन कार्यकर्ता, लीलू भतोला को संयोजक, अरुण त्यागी की प्रेस सचिव, हरिचंद नीमका को सलहाकार, सत्यपाल बडोली, लच्छीराम शर्मा वजीरपुर,करतार भतोला, उमेद सिंह नीमका, चंद्र सिंह खेड़ी कला को सक्रिय सदस्य, परमानंद फरीदपुर सह सचिव तथा उदयवीर नंबरदार को सह- कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। सभी पदाधिकारियों को सत्यपाल नरवत द्वारा पद व संगठन के प्रति आस्था की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रधान जगबीर सिंह ने कहा कि संगठन में चुने गए सभी साथियों को विश्वास में लेकर कार्य करूंगा और जल्द ही पदाधिकारियों की मीटिंग रखी जाएगी। जिसमें किसानों से संबंधित समस्याएं एवं मुआवजे पर चर्चा करके अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

Related posts

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर  ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपितों  को गोवा से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के. के. राव को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

Ajit Sinha

बड़ी खुशी का दिन, 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून देगा युवाओं को सुनहरा भविष्य – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x