Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर छात्रा वंशिका की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के शकुंतलम हॉल में आज, दिनांक 11 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे, तृतीय वर्ष बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की छात्रा वंशिका की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिनका दुखद निधन 9 अगस्त, 2025 को हुआ था।

शोक सभा में कुलगुरु प्रो. सुशील कुमार तोमर, कुलसचिव प्रो. अजय रंगा,  मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।विश्वविद्यालय द्वारा वंशिका के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाऐं  व्यक्त की गयी और दिवंगत छात्रा के स्मृति में विश्वविद्यालय में 11 अगस्त, 2025 को सभी शिक्षण गतिविधियों को स्थगित रखा गया।

Related posts

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति फरीदाबाद बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस प्रशासन के प्रयासों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार जा रहा नीचे, क्या और विभागों की कोई भूमिका नहीं-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव पलवली में 361 लोगों को विधायक राजेश नागर ने दिए लैंड कार्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x