Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए तीरंदाजी रेंज का किया लोकार्पण: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने आज सोमवार को दोपहर बाद स्थानीय सेक्टर-12 के खेल परिसर में तीरंदाजी रेंज का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान एडीसी आनंद शर्मा, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, प्रोजेक्ट इंजीनियर धर्मवीर गुप्ता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला खेल परिसर में दो तीरंदाजी रेंजों का लोकार्पण किया गया है। इसमें 50 मीटर की पहली और 70 मीटर की दूसरी रेंज है।

इन दोनों आर्चरी रेंजों के खेल मैदान को तैयार करने पर 28 लाख 21 हजार रुपए की धनराशि खर्च आया है। इसका निर्माण एडीसी कार्यालय के निर्माण केंद्र द्वारा किया गया है।डीसी विक्रम सिंह ने नन्हे खिलाड़ी बच्चों के हाथों नारियल तुड़वाकर तीरंदाजी रेंज का शुभारंभ करवाया। वहीं एथलेटिक्स और जिमनास्टिक की महिला खिलाड़ियों तथा फुटबॉल के खिलाड़ियों से खेल व उनकी जरूरतों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास जिला फरीदाबाद में किया जा रहा है। ताकि यहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले। वहीं डीसी खेल विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करें।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को खानदानी चोर कहा हैं, देखिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha

दिन में भारी वाहनों को चलाने पर रोक, 30 जुलाई तक रात के 10 बजे से लेकर प्रात 4 बजे तक चलेंगें : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने गांव भैंसरावली और महमदपुर में 60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x