Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ट्रांसपोर्टर परिवार ने अपने पुत्र वधु शिल्पी की जहर खिला कर की हत्या और मृतका के मायकों वालों के साथ अस्पताल में की मारपीट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ शहर के ट्रांसपोर्टर परिवार ने जहर देकर कि अपने पुत्र वधू की हत्या। घटना बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी की है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए  जा सके हैं। मृतका को देखने जब परिजन शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां आरोपी पक्ष के लोगों ने अस्पताल के बाउंसरों के साथ मिलकर पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट भी की।
 भीड़ में खड़ी विलाप कर रही है महिला बल्लभगढ़ में रहने वाली  तान्या बंसल की मां है  जिस तानिया की जहर देकर  उसके ससुरालियों ने हत्या कर दी। दरअसल मूल रूप से दिल्ली निवासी महेंद्र गुप्ता की बेटी  शिंपी की शादी 13 साल पहले बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में रहने वाले श्याम सुंदर बंसल के लड़के नीरज के साथ हुई थी। ससुरालियों ने घर में शिंपी का नाम तानिया रख दिया। तान्या की बहन  नेहा गोयल की माने तो  पिछले 13 सालों में ससुरालियों ने उसकी बहन  को कई बार जमकर पीटा तथा उसके ससुर ने तान्या के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। मृतका की बहन नेहा गोयल की माने तो शादी के बाद से ही ससुराल में उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।
यहां तक कि उसकी बहन के ससुर ने 6 साल पहले उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाने की कोशिश की थी जिस पर हम अपनी बहन को मायके में ले आए। अभी बृहस्पतिवार को उन्होंने हमें फोन करके बताया कि तानिया का BP लो हो गया है जब हमने अस्पताल में देखा और पूछताछ की तो मालूम चला कि उसे जहर पिलाया गया है। नेहा की माने तो कल रात को उसकी बहन की मौत हो गई और जब वे अस्पताल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल के बाउंसरों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।इस  मामले की शिकायत जब फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को की तो पुलिस ने झगड़े को शांत कराया। वही पुलिस की माने तो बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में तान्या बंसल की जहर पीने से मौत हुई है। परिजनों ने ससुरालियों पर जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस की मानें तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश  दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Related posts

क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने दो नकली सीआईए स्टाफ को किया गिरफ्तार, जो लोग शराब ले जाते थे, उसे पकड़,छोड़ने के एवज में पैसे लेते थे।  

Ajit Sinha

आमजन शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी

Ajit Sinha

साइबर धोखेबाज़ों से रहें सावधान,रेंट पेमैंट ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते विशेष सतर्कता: डीजीपी   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x