Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओजोन पार्क आर॰डबल्यू॰ए॰ में एक वर्ष से लम्बित चुनाव सम्पन्न, चेतन रावत नए प्रधान चुने गए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रविवार को हुए आर॰ डबल्यू॰ ए॰ के चुनावों में ओज़ोन पार्क सॉसायटी में यूथ ब्रिगेड की टीम सारे पदों पर अपने उम्मीदवारों की जीत दर्ज कराने मे कामयाब हुई। सॉसायटी में ये चुनाव एक वर्ष से लम्बित थे। इस लिए मतदाताओं व उमीदवारो में बहुत उत्साह देखने को मिला।

चुनाव अधिकारियों सेवा निवृत एयर कोमोड़ोर हर्ष बंसल व राकेश माहेश्वरी ने साफ़ सुथरे व शांतिपूर्व चुनावों को सम्पन्न कराने के लिए सभी उम्मीदवारों व मतदाताओं का धन्यवाद किया । आर॰ डबल्यू॰ ए॰ के चुनाव में चुने गए नए प्रधान  चेतन रावत ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने व सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया। चुनावों में चेतन रावत प्रधान के अलावा  अश्वनी कुमार उपप्रधान, संजय सांगवान सचिव, राघवेंद्र सिंह सह सचिव, गौरव बंदिल कोशाध्यक्ष व  राजेंद्र सिंह चौहान,दीपक ओझा,संदीप मित्तल,डी॰ एम॰ थोटे, रतिका बंसल व सुनील सदासिवम मेम्बर्ज़ चुने गए ।

Related posts

फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस में एक लड़के की चाकुओं से गोदकर बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बी.के. अस्पताल परिसर तथा ग्राम सिही स्थित सूर स्मारक स्थल का दौरा करके स्वच्छता ही सेवा मिशन का लिया जायजा,डीसी

Ajit Sinha

पलवल: ताराचंद की हत्या उसकी धर्मपत्नी व उसके भांजे ने की थी, हत्या कारण मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x