Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित बैंकेट हॉल को शादी के लिए बुक कराया तो फसोगे, फारेस्ट विभाग ने तीसरे दिन जारी रखी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फॉरेस्ट विभाग ने आज जिला प्रशासन की सहायता से तीसरे दिन भी सूरजकुंड रोड स्थित गांव अनंगपुर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को जारी रखा। आज गांव अनंगपुर में दो अवैध फार्म हाउस व कई चारदीवारी को दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इससे पहले कल शुक्रवार को इसी गांव अनंगपुर में 6 फार्म तोड़े गए थे, और इससे भी पहले बैंकेट और फार्म हाउस मिलाकर, कुल 7 अवैध निर्माणों को तोडा गया था। फारेस्ट विभाग का यह तोड़ फोड़ की कार्रवाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। फारेस्ट विभाग के अधिकारी ने आमजनों से अपील की हैं कि सूरजकुंड रोड स्थित किसी भी बैंकट हॉल को बुक न करें, इसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। और कभी भी इस मामले में कोर्ट का फैसला किसी के भी पक्ष में आ सकता हैं। ऐसे में बैंकेट हॉल बुक कराने वालों लोगों को लाखों का नुकसान हो सकता है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने गणत्रंत दिवस को लेकर शहर भर में सुरक्षा दृष्टिकोण से 3000 पुलिस कर्मियों को किए तैनात

Ajit Sinha

पलवल: सुनील की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी, दो आरोपित जीजा-साला अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धुंध व कोहरे को लेकर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x