Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; फ़्री में आपकों पौधा लेना हैं तो आपको शपथ पत्र जरूर देना होगा, 30 जुलाई को लगाएं पौधें जाएगें, विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: हरित हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट की अगुवाई में 30 जुलाई को विशाल हरियाणा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई जगहों पर वृक्ष वितरण केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क, नाहर सिंह स्टेडियम, फरीदाबाद सेक्टर-2 मार्केट और फरीदाबाद-तिगांव रोड़ प्रमुख स्थान रहेंगे। इन जगहों पर 28 और 29 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वृक्ष गोद लिए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को मुफ्त पौधे देने से पहले पौधों की देखभाल के लिए शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे। इससे पहले गुरूग्राम,पलवल और कालका में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल हरित हरियाणा अभियान के तहत दौरा कर चुके हैं। विपुल गोयल फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भी हैं तो इस पौधारोपण अभियान में फरीदाबाद में एक नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रहेगा। पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार ने एक पौधा हर हरियाणवी के नाम का संदेश देते हुए ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट ने सभी फरीदाबाद वासियों ,निजी और सरकारी संस्थानों से सहयोग की अपील की है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश ने 9 पुलिसकर्मियों को चुना ‘हीरो ऑफ द वीक’ प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अथर्व न्यूज़ की ओर से बधाई :गणतंत्र दिवस पर सेक्टर – 58 के एसएचओ नरेद्र सांगवान को प्रेजीडेंट पुलिस अवार्ड मिला ।

Ajit Sinha

अपराधियों पर पैनी नजर रखेगा पुलिस का ईगल ऐप – पुलिस कमीश्रर डॉ. हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x