Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नर्स ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने पहले गोली मार कर की हत्या की कोशिश, फिर की गला दबा कर हत्या, अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओयो होटल में एक नर्स की गला घोंट कर हत्या करने और कमरा में बंद करके भागने वाले आरोपित प्रेमी को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने वारदात के मात्र चार घंटे के बाद ही पलवल से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम पवन हैं और उसकी उम्र 26 साल हैं और वह शेख पुर नांगलिया , पलवल का रहने वाला हैं। इस आरोपित ने सोमवार को सेक्टर -7 स्थित ओयो होटल के एक कमरा में 24 साल की नर्स की गलाघोंट कर हत्या करने की सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया था।  

पुलिस की माने तो लड़की को मारने के इरादे से आरोपित उत्तरप्रदेश से किसी अज्ञात शख्स से देशी पिस्तौल खरीद कर लाया था जब लड़की ( नर्स ) उससे होटल मिलने गई तो आरोपित ने लड़की को मारने की नियत से उस पर पिस्तौल तान दी परंतु पिस्तौल में कारतूस के फंस जाने के कारण वह फायर नहीं कर सका। जब आरोपित पवन ने पिस्तौल से उसे मारने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने उसे गला दबा कर लड़की की हत्या कर दी। और रोटी लेने के बहाने घटना स्थल वह फरार हो गया। पुलिस का कहना हैं कि काफी देर के बाद जब आरोपित पवन वापिस लौट कर नहीं आया  तो होटल मालिक ने उसके कमरे में जाकर देखने की कोशिश की तो पाया लड़की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं। इसके बाद होटल मालिक ने इस वारदात की सूचना सेक्टर -7 थाने की पुलिस को दी, पुलिस ने इस मामले में कानून के सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और नर्स की डेड बॉडी को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

इसके पश्चात पुलिस पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम करवा कर नर्स के शव को परिजनों को सौप दिया। इस केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने इस केस को आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौप दी, इंचार्ज अनिल ने त्तपरता से कार्रवाई करते हुए आरोपित पवन को पलवल के होडल से अरेस्ट कर लिया।  पुलिस की माने तो इस आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, इस दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी। अभी तक हुई पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का मृतक लड़की के साथ पिछले तीन-चार वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपित लड़की से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था परंतु लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और इसी वजह से आरोपित  ने परेशान होकर लड़की की हत्या कर दी। आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल बरामद किया गया है।
  

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया फरीदाबाद पुलिस लाइन स्थित पुलिस पवित्र वन का किया दौरा।

Ajit Sinha

हरियाणा को जल्दी मिलेगा भ्रष्टाचार व नाकामियों में डूबी बीजेपी-जेजेपी सरकार से छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha

रोडरेज में फॉर्चूनर सवार और ट्रक चालक के बीच साइड देने को लेकर हुए विवाद में चली गोली के लगने से ट्रक चालक घायल, हालत नाजुक, पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x