Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ग्राम सीकरी मे 3 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

अजीत सिन्हा  रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज यहां जिला के ग्राम सीकरी में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) द्वारा तीन करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से बनाए जाने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) के निर्माण कार्य का बतौर मुख्य अतिथि शिलान्यास किया। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके अलावा हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल बतौर विशिष्ट अतिथि तथा सम्बन्धित पृथला हलका विधायक टेक चन्द  शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
श्री विज ने इस मौके पर क्षेत्र के लोगों को इस पीएचसी का निर्माण शुरू होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब सीकरी सहित आसपास के गांवों में बसे लोगों को भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बल्लबगढ़ या फरीदाबाद का रूख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इस केन्द्र के निर्माण की निर्धारित समय सीमा 15 महीने के अन्तर्गत ही बेहतर ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने बारे सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा अनीता शर्मा के अलावा भाजपा नेता डा. तेजपाल शर्मा, नारायण शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. आदित्य चैधरी, जिला सिविल सर्जन डा. गुलशन अरोड़ा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. सुखबीर सिंह, उपसिविल सर्जन डा. रमेश चन्द, डा. गजराज, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. शशिकांत जी तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यकारी अभियन्ता राहुल सिंह सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

जनता का मोदी सरकार में पूरा भरोसा, पार्टी हरियाणा में सभी दस सीटें जीतेगी : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 106 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 771 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव गोछी में साढ़े एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से बने निर्माण धीन मकानों व 17 डीपीसी को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x