Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: पीएम मोदी के आगमन पूर्व अमृता हॉस्पीटल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे अमृता अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक राजेश नागर व अधिकारी भी मौजूद रहे। 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पूर्व अस्पताल की सुविधाओं एवं पीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमृता अस्पताल का लाभ फरीदाबाद, हरियाणा को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को होगा। यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए विदेशों से भी मरीज आएंगे।

विज ने कहा कि यह वल्र्ड क्लास सुविधाओं से लैस अस्पताल होगा और 24 अगस्त को पीएम नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।विज ने कहा कि हमें बताया गया है कि इस अस्पताल का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी मिलेगा और उनका भी पूरा प्रयास रहेगा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को भी अमृता अस्पताल का लाभ दिलवाया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ का प्रावधान करने की बात कही। इस मौके पर विधायक राजेश नागर के साथ उन्होंने उद्घाटन को लेकर अस्पताल की तैयारियों सहित स्थानीय बिजली, पानी, सडक़, सीवरेज आदि पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।गौरतलब है कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सेक्टर 88 में मां अमृतदानंदमयी मठ की ओर से अमृता अस्पताल बनाया जा रहा है। 

2400 बैड क्षमता के अमृता अस्पताल को फेजज में आरंभ किया जाएगा। इसमें से 500 बैड 25 अगस्त से ही आरंभ हो जाएंगे। इसको लेकर विधायक राजेश नागर फॉर्म में हैं और उन्होंने अस्पताल को पेश आने वाली प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय अधिकारियों की भी बैठक ली है। आज के दौरे में अस्पताल का प्रबंधन देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी जी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एवं विधायक राजेश नागर को अस्पताल परिसर में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के जोरदार रहने की बात कही।

Related posts

फरीदाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिला ।

Ajit Sinha

एनआईटी महिला थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे बलात्कार के एक आरोपित को बहादुरगढ़ से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x