Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हेड कॉस्टेबल तिलक राज ने पुलिस लाइन के एक कवाटर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वीरवार शाम को पुलिस लाइन के क़्वार्टर नंबर -307 में एक हेड कॉस्टेबल ने पंखा से फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मरने वाले हेड कॉस्टेबल का नाम तिलक हैं, उसकी उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच हैं। इसके पत्नी और दो बच्चे हैं, जिसकी उम्र लगभग 8 साल और दूसरे की उम्र लगभग 4 साल हैं।

ये दोनों बच्चे अपनी मम्मी के साथ नाना -नानी के घर कल  सुबह के वक़्त चले गए थे। सेक्टर -31  थाने की पुलिस ने मृतक तिलक के शव को पोस्टमार्टम के जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह रखवा दिया हैं जहां पर जांच अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तिलक को लगभग15 दिन पूर्व ही पुलिस लाइन से हटा कर बीपीटीपी थाने में तैनात किया गया और लगभग एक हफ्ते से वह ड्यूटी कर रहा था। उसके हाव भाव से ये कभी नहीं लगा की किसी वजह से परेशान हैं , पर उसने वीरवार की शाम को अपने कवाटर में पंखा से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तिलक राज के परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंच गए हैं।  

Related posts

विद्युत क्षेत्र के लिए “साइबर घटना प्रतिक्रिया” पर एनपीटीआई ने दो दिवसीय सीआईएसओ कार्यशाला का किया आयोजन

Ajit Sinha

पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की विदेशियों सेल/एनडब्ल्यूडी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

जीएसटी का प्रशासनिक अधिकारी 45 हजार की रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग ने रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x