Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने बिजली विभाग के जई सहित दो लोगों को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ,में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता और उसके साथी को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

अरेस्ट किए गए आरोपित कनिष्ठ अभियंता का नाम ताहिर हुसैन, निवासी कवाटर न. 440, थर्मल पावर हाउस कॉलोनी, सेक्टर -23 , फरीदाबाद और निजी शख्स का नाम अजय कुमार सिंह, निवासी मकान नंबर -552 ,

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर -55, फरीदाबाद हैं। इन रिश्वतखोरों ने शिकायतकर्ता का इलेक्ट्रिक मीटर जारी करने और स्थापित करने के  नाम पर रिश्वत के 15000 रूपए लिए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, फरीदाबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।        

Related posts

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन को लेकर सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में हुई बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने उठाई ग्रेटर फरीदाबाद के लिए अलग एसडीएम की मांग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन में जगह-जगह उमड़ रहा है जनसैलाब, पुष्प वर्षा से हो रहा स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x