Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने राज्यपाल के नाम डीसी समीरपाल सरों को ज्ञापन सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्र व अभिभावकों के साथ लगातार किए जा रहे आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण और उन्हें मिल रहे नेता व अधिकारियों के संरक्षण की उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी से जांच कराने व सभी स्कूलों में सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा कराने की मांग का राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त फरीदाबाद को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी स्कूलों में छात्रों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की सत्यता की जांच करके उन्हें ठीक कराया जाए। स्कूलों के अंदर ठेके पर रखे जाने वाले कर्मचारियों को हटाकर योग्यता के आधार पर उन्हें रखा जाये और उनकी पुलिस वेरीफिकेशन कराई जाए। एक कक्षा में 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाने पर रोक लगाई जाए। बसों के अंदर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक तथा उसमें ट्रेन्ड ड्राईवर – कन्डेक्टर रखे जाएं तथा महिला सहायक की मौजूदगी रखी जाए।
अभिभावकों से वसूली की जाने वाली फीस व फण्ड के सदुपयोग व दुरुपयोग की सीएजी के ऑडिटर से जांच कराई जाए। मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जोशी के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय को भेजे गए ज्ञापन की प्रति मंच द्वारा फरीदाबाद के सांसद व विधायकों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु दी जाएगी। इस अवसर पर एडवोकेट बी.एस. विरदो, अर्चना गोयल, शशि मिश्रा, अभिभावक अशोक कुमार, युद्धवीर खत्री आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: टैलेंट मैनेजमेंट बेहद जरूरी – कुलपति राज नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में एक वार्ड बॉय ने एक 19 वर्षीय लड़की के साथ किया छेड़छाड़, लड़की पिछले कई दिनों से ईलाज कराने हेतु भर्ती थी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला क्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x