Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड न. 31 ,से भाजपा प्रत्याशी शैफाली सिंगला को भारी मतों से जिताने की अपील -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज वार्ड न. 31 में चुनावी कार्यालय का रिबन काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इससे पूर्व में मेयर पद की भाजपा उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी ने वार्ड नंबर-31 की भाजपा प्रत्याशी व बेटी श्रीमती शैफाली सिंगला को भारी मतों से जिताने की अपील की। विपुल गोयल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि चार महीने पूर्व जैसे मुझे यहां से भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजा , अब मैं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री हूँ , इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी व बेटी शैफाली सिंगला को भारी मतों से जीता नगर निगम में भेजना है।

आज के समय में किसी भी राजनीतिक पार्टी  के पास कोई उम्मीदवार नहीं है , जो हैं सब के सब अब धीरे -धीरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। वही वार्ड नंबर -31 प्रत्याशी श्रीमती शैफाली सिंगला ने कहा कि अपने वार्ड वासियों को खरा पानी से निजात दिला कर मीठा पानी पार्षद बनने के बाद अवश्य मुहैया करवाउंगी , यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस खबर में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल , मेयर पद की उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी व वार्ड 31 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शैफाली सिंगला ने और क्या कहा,सुने वीडियो में। 

Related posts

फरीदाबाद में हर माह फ्री में की जा रही है लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी लाभार्थियों को वितरित-गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मिशन जागृति के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सर्वे विभाग में की छापेमारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x