
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के प्रयास के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम रमन निवासी बाहरी, करनाल, साहिल निवासी बलियाना, रोहतक , अजय कुमार निवासी अशोक विहार फेस-3, सालापुर खेडा व भारत उर्फ बल्लन निवासी समयपुर, फरीदाबाद है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक निवासी बाला जी कॉलोनी, करनेरा, फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले रमन की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी।

कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी जिस पर रमन ने कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी। गत 14 मार्च को रात करीब 10:30 बजे जब होटल के बाहर टहल रहा था तो रमन अपने एक साथी के साथ वहां आया और देशी कट्टे से सीधे उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसके बाद उसके दोस्त ने भी उसके ऊपर फायर किया, गोली की आवाज सुनकर जब भीड इकट्ठा होने लगी तो वो दोनों एक मोटरसाइकिल जो उसका दोस्त लेकर खडा था उस पर बैठ कर मौका से फरार हो गए । जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि रमन की शिकायतकर्ता के साथ काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते गत 14 मार्च को वह अपने दो साथी साहिल और अजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर अशोका एन्क्लेव सेक्टर 35 में आया और वहां पर उसने व साहिल ने शिकायतकर्ता पर फायर किया और मौके से भाग गए। आरोपित भारत उर्फ़ बल्लन ने रमन के कहने पर दो देसी कट्टा व दो कारतूस उपलब्ध कराए थे। जिनको कल सोमवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

