Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद  में पहली बार डॉग लवर्ज़ की मीटिंग, टाउन पार्क में सम्पन्न हुई।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज रविवार शाम को टाउन पार्क में फ़रीदाबाद में पहली बार डॉग लवर्ज़ ने मीटिंग का आयोजन किया व कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया ।
कई सॉसायटीज़ में स्ट्रीट व घरेलू डोग्स के कारण रेज़िडेन्स में आपस मे बढ़ते हुए विवादों को देखते हुए यह फ़ैसला किया गया की समाज में इस तरह की घटनायें ना हों व सामाजिक सोहाद्र बना रहे इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएँ ।


इस मुद्दे के साथ -साथ डोग्स के टीकाकरण व समितियों के गठन के साथ साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ जिनको आने वाले दिनों में कार्य रूप दिया जाएगा व फ़रीदाबाद के और लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ।अगली मीटिंग इसी माह की अंत में आई॰ पी॰ कॉलोनी क्षेत्र में होना तय किया गया । इस मीटिंग में सुश्री उमा, कणिका , डाली भारद्वाज, शीना जुतशि,अनीता सभरवाल , अभय, विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल ( से.नि.) अधिवक्ता व अन्य शामिल हुए ।

Related posts

फरीदाबाद: 3000 बन्दियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जेल में निकाली तिरंगा यात्रा-जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, सीएलयू व लाइसेंस हेतु चंडीगढ़ के चक्कर काटने नहीं पड़ेगें, सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज फिर लड़के ने एक लड़की की पीट पीट कर हत्या कर दी, ये लड़की रात भर सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!