Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :संस्कृति रंग महोत्सव का आयोजन ओपन थिएटर सेक्टर 12 में आज किया गया,इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने शिरकत की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद संस्कृति रंग महोत्सव का आयोजन ओपन थिएटर सेक्टर 12 में किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणवी नृत्य को देश-विदेश विदेश में प्रसिद्ध करने वाले नरेंद्र भारद्वाज( मोंटी शर्मा) ने किया इस कार्यक्रम से में हरियाणा के कई जिलों से आए कलाकारों ने भाग लिया । कार्यक्रम का आरंभ फरीदाबाद की डांसिंग स्टार आन पराशर के हरियाणवी नृत्य ‘छोरा मैं हरियाणे का ‘ से हुई । आन पराशर के इस नृत्य ने सभी श्रोताओं की खूब तालियां वह वाहवाही बटोरी ।
आन पराशर ने अपने ए पी जे स्कूल में भी यही हरियाणवी नृत्य कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । ज्ञात रहे आन पराशर ने अभी हाल ही में दहेज जैसी कुरीति पर वार करती एक शॉर्ट फिल्म दुल्हन की आवाज की है जो अभी हाल ही में रिलीज हुई है इसके अतिरिक्त आन पराशर की एक हिंदी फीचर फिल्म दुर्गा द रिटर्न सिनेमाघरों में जल्दी ही प्रदर्शित होगी इस फिल्म में कई बॉलीवुड कलाकारों जैसे हेमंत बिरजे (टार्जन फेम) शहजाद खान (बॉलीवुड स्टार स्वर्गीय अजीत जी के पुत्र) मनोज बक्शी ( Bajrangi भाईजान फेम )के साथ अभिनय कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है । दोनों फिल्मों का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रिजवान डेनियल जी हैं । आन ने फरीदाबाद व दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्टेजों पर अपनी डांस परफॉर्मेंस भी दर्जनों बार दी है। इससे पहले आन पराशर HomeShop18 जैसे नेटवर्क पर कई विज्ञापन भी कर चुकी है।
‌‌‌‌‌

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के संग कृष्ण पाल गुर्जर और विधायल नरेंद्र गुप्ता जमकर नाचे और बजाए ढोल -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बाबा सूरदास मंदिर के प्रांगण में किया विशाल भंडारे का आयोजन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

शराब के नाम जहर बेचने वाले गाजी खान व उसके 4 साथियों को कातिलाना हमला करने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x