Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: सीएटीसी-147 कैंप में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने दिनांक 3 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक पाइनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, पाखल में आयोजित सीएटीसी-147 कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने कुल 15 पुरस्कार जीते और अपनी प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया। बेस्ट डॉर्मेट्री ट्रॉफी के साथ कैडेट्स ने 12 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल  और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते.

टग ऑफ वॉर (एसडी), वॉलीबॉल (एसडी), फायरिंग (एसडब्ल्यू),और बेस्ट कैडेट्स (एसडी और एसडब्ल्यू) जैसी प्रतियोगिताओं में कैडेट्स प्रथम स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक हासिल किये. फायरिंग (एसडी) में द्वितीय स्थान पर रहते हुए रजत पदक को अपने नाम किया. वहीं ड्रिल (एसडब्ल्यू) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने कैडेट्स को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी सीटीओ डॉ. रश्मि और नेत्रपाल सैन ने भी कैडेट्स को उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

फ़रीदाबाद: ईराक में 39 भारतीयों के मारे जाने को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला फूंका

Ajit Sinha

होली के दिन किचड लगाने पर हुई कहासुनी, धक्का देकर छत से गिराया,पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

सलमान अली के सुरों पर झूम उठा सूरजकुंड दिवाली मेला, संगीत और देशभक्ति से सराबोर हुई सांस्कृतिक संध्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x