Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एक लाख रुपये रिश्वत लेते ETO सुरेंद्र पुनिया और चालक राम बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के एक अधिकारी तथा उसके चालक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सुरेन्द्र पूनिया, आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO), कार्यालय संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, मंडल फरीदाबाद तथा राम बाबू, चालक, कार्यालय संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (अपील), फरीदाबाद है।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है और कंपनी की गाड़ियों की देखरेख तथा उनके रूट पास करवाने की जिम्मेदारी संभालता है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को ETO सुरेन्द्र पूनिया ने लखनऊ से आ रही स्क्रैप से भरी कंपनी की एक गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया। शिकायतकर्ता जब उसी रात सीकरी, फरीदाबाद में सुरेन्द्र पूनिया से मिला तो कथित रूप से अधिकारी ने वाहन पर करीब 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कहते हुए उसे 4 लाख रुपये में छोड़ने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद 14 अगस्त 2026 को वह सुरेन्द्र पूनिया से उसके सेक्टर-11, फरीदाबाद स्थित पीजी में मिला। वहां कथित रूप से आरोपित ने 2 लाख रुपये 15 अगस्त के बाद तथा शेष 2 लाख रुपये दो-चार दिन बाद देने की बात कही। साथ ही, आगे कंपनी की गाड़ी न रुकवाने का आश्वासन भी दिया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रिश्वत की मांग के दौरान आरोपित अधिकारी का चालक राम बाबू भी उसके साथ था और इस संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद थी।शिकायत के आधार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान ETO सुरेन्द्र पूनिया के पास बैठे उसके चालक आरोपित  राम बाबू को ETO सुरेन्द्र पूनिया के कार्यालय में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।मामले में दोनों आरोपितों  को  गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मुकदमा  संख्या 19, दिनांक 25.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (P.C. Act) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजल चौधरी ने नोटिस थमाया।

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ दोनों पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, दो फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को मिला बलदेव अलावलपुर का साथ, हुए गदगद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x