Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित : डीसी विक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम ने कहा कि जिला में अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी गण सख्ती से पेश आएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित तौर पर समीक्षा करें और रिपोर्ट भी डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें। उपायुक्त विक्रम गत मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (खनन) की मीटिंग में दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। अवैध खनन और अवैध क्रेशर जोन को बंद करवाए।उन्होंने कहा कि जिला में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरती जाए।

इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पुलिस, खनन विभाग, आरटीए व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अधिकारी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित तौर पर समीक्षा करें और रिपोर्ट भी कार्यालय में प्रस्तुत करें। विभाग द्वारा यमुना क्षेत्र व बंद पड़े पहाड़ों का समय-समय पर मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है।

जिला फरीदाबाद में विभिन्न थानों, चौकियों में मुकदमा दर्ज करवाने और वाहनों को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा जाने तथा वाहनों से पर्यावरण क्षति-पूर्ति राशि व खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना राशि के रूप में उनसे जुर्माने की वसूली की धनराशि बारे विस्तृत जानकारी दी जाए।बैठक में एसडीएम परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, आरटीए जितेन्द्र गहलोत, जिला खनन अधिकारी बलराम सिंह, एसीपी अभिमन्यु, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुमिता कनौडिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार पूरा करें सम्बंधित विभागों के अधिकारी: राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज गांव मंझावली में यमुना नदी के ऊपर पुल के निर्माण कार्य शुरू होने पर हवन, भंडारे का किया आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने आज एक व्यापारी से नोटों से भरे बैंग छीनने वाले दो झपटमार को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x