Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों के द्वारा ग्राहकों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं, अवैध निर्माण,एक धोखा हैं, सुनीता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों के द्वारा ग्राहकों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं,ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन्हें सुन कर आप भी दंग रह जाएगें। वहीँ, सुनीता मलिक का कहना हैं कि 7 -8 बिल्डिंगों के खिलाफ उन्होनें डीटीपी इंफोर्स्मेंट को शिकायतें दी हैं पर कार्रवाई के नाम पर जीरो हैं। इस मसले पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि जो भी कार्रवाई होगी वह कानून के हिसाब से कर देंगें ।

सुनीता मलिक का कहना हैं कि पिछले दिनों बिल्डरों के द्वारा ग्रीन फील्ड कालोनी में बनाई गई एक दर्जन से अधिक ऐसे बिल्डिंगें हैं, जिनमें चूहा फलैट,जरुरत से कहीं ज्यादा एरिया कवर किए गए हैं,बनाए गए चार मंजिला फ्लैटों के  पिछले हिस्सों में पूरा का पूरा कवर किए हुए हैं,के कारण उन फ्लैटों में धुप और हवा आने का रास्ता बिल्कुल बंद हो चुका  हैं। धुप व हवा आने वाले रास्ते में बिल्डरों  ने किचन , बाथरूम व स्टोर बना रखे हैं इन चीजों को ग्राहकों को दिखा कर उनसे जितनी फ्लैटों की कीमत हैं,उनसे कही ज्यादा ग्राहकों से वसूल लेते हैं,जोकि ग्राहकों के साथ धोखा हैं।



ऐसे में ग्राहकों को बिल्डरों के  भुगतान करने के चक्कर में कर्ज में डूब जाते हैं, पर बिल्डरों का पेटा कभी नहीं भरता, उनका कहना हैं कि बिल्डरों ने स्टील पार्किंग के स्थानों पर अवैध रूप से चूहा फ्लैट बना कर 25 लाख रूपए में बेच देते हैं और फ्लेट में रह रहे लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियां खड़ी करने के मजबूर हैं। उनका कहना हैं कि उनकों कुछ ऐसे मकान के नंबर मिले हैं जिनकी शिकायतें उन्होनें स्वंय की हैं जिनके नंबर 1910 ए,1646 ए, 383 बी, 2818 ए, 1794 ए, 3008 सी व 3229 सी हैं। इस संबंध में डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि सुनीता मलिक बिल्डरों के साथ उनसे  मिलने के लिए आई थी और बिल्डरों की सिफारिश कर रहीं थी पर अब उन्हीं बिल्डरों की शिकायत  कर रहीं हैं वह अपने कानूनी तौर पर जो भी कार्रवाई बनेगी, वह कर देंगें।

Related posts

फरीदाबाद :कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के ड्राइवर राजेंद्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला प्रशासन के द्वारा यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंसे परिवार के कई लोगों को स्टीम वोट के जरिए रेस्क्यू किया गया।

Ajit Sinha

‘फरीदाबाद:सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, सेल्फी प्वाइंट पर दिख रहा उत्साह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x